ePaper

आदिवासियों की परंपरा को जोड़ता है बाहा पर्व : हेमंत सोरेन

Updated at : 05 Mar 2026 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
आदिवासियों की परंपरा को जोड़ता है बाहा पर्व : हेमंत सोरेन

आदिवासियों की परंपरा को जोड़ता है बाहा पर्व : हेमंत सोरेन

विज्ञापन

:::सरहुल एवं महुआ फूल के साथ कुलदेवी एवं अन्य देवी-देवताओं की पूजा की ढोल-नगाड़ों की थाप पर परिवार एवं ग्रामीणों के साथ पारंपरिक नृत्य किया ::मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को बाहा पर्व की दी शुभकामना. राजकुमार, गोला झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को पैतृक गांव गोला प्रखंड के नेमरा में आयोजित पारंपरिक बाहा पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए. पारंपरिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री पैदल जेहर थान (सरना स्थल) पहुंचे. यहां गांव के नायके बाबा (पाहन) चैतन टुडू व कुडम नायक बाबा (उप पाहन) छोटू बेसारा ने पूजा की. इसके बाद सीएम मांझी थान पहुंचे. यहां ग्राम देवता की आराधना की. पूजा के दौरान कान में सखुआ फूल धारण कर उन्होंने परंपरा का निर्वाह किया. मुख्यमंत्री ने पूजा के बाद अपने आवास पहुंच कर सरहुल एवं महुआ फूल के साथ कुलदेवी एवं अन्य देवी-देवताओं की पूजा की. ढोल-नगाड़ों की थाप पर परिवार एवं ग्रामीणों के साथ पारंपरिक नृत्य भी किया. गांव का माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा बना रहा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्षेत्रवासियों को बाहा पर्व की शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि बाहा पूजा आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. यह पर्व हमें अपनी जड़ों, अपने गांव और अपने समाज से जोड़े रखता है. उन्होंने कहा कि यह पर्व सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व है. आदिवासी समाज प्रकृति को पूजनीय मानता है. उन्होंने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान उसकी विविधता में निहित है. ऐसे पारंपरिक पर्व राज्य की आत्मा को जीवंत बनाये रखते हैं. मौके पर मां रूपी सोरेन, गांडेय विधायक पत्नी कल्पना सोरेन, भाभी पूर्व विधायक सीता सोरेन, भाई विधायक बसंत सोरेन एवं रामगढ़ विधायक ममता देवी, पार्षद रेखा सोरेन मौजूद थे. ढोल-मांदर की थाप पर झूमे लोग : कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ढोल एवं नगाड़ा बजा कर अपनी परंपरा को निभाया. इस दौरान परिवार के सदस्यों के अलावा गांव के लोगों ने भी नृत्य किया. इससे बाहा पर्व के उत्साह में चार चांद लग गया. कल्पना सोरेन व घर महिलाओं ने प्रसाद बनाया : सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन परंपरा को निभाते हुए बाहा पर्व पर चढ़ने वाला प्रसाद को घर की रसोई में तैयार की. मान्यता है कि चावल से बनी रोटी मुख्य प्रसाद होता है. इसे कुल देवी देवता पर चढ़ाया जाता है. मौके पर परिवार की अन्य महिला सदस्य भी मौजूद थीं. सुरक्षा की की गयी थी विशेष व्यवस्था : सीएम की सुरक्षा को लेकर नेमरा में जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे. गांव और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे. सुरक्षा का कमान रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने खुद संभाला. वहीं व्यवस्था की जिम्मेदारी उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के कंधों पर था. उन्होंने भी अपनी जवाबदेही बखूबी निभायी. आये सड़क मार्ग से और गये चोपर विमान से : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री लगभग 1:20 बजे जेहर थान पहुंचे. यहां पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने पूजा की. दोपहर 1:40 बजे चोपर नेमरा स्थित आंगनबाड़ी के पास स्थायी हैलीपेड में लैंड किया. कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सीएम चोपर से शाम लगभग 4:46 बजे रांची के लिए रवाना हुए. इससे पूर्व, जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बुधवार शाम ही पहुंच गये थे नेमरा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार बाहा पर्व में शामिल होने के लिए एक दिन पूर्व बुधवार शाम को ही अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंच गये थे. रात पैतृक गांव स्थित आवास में ही गुजारी. पर्व को लेकर उनके आवास पर अतिथियों का आना-जाना लगा रहा. सामुदायिक भवन में अतिथियों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गयी थी. ट्रैफिक व्यवस्था पूर्व की भांति बीएसएनएल टावर के समीप की गयी थी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ गांव स्थित तालाब का भी निरीक्षण किया. पुल निर्माण को लेकर शिलान्यास स्थल की भी जानकारी ली. उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. जल संरक्षण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की. इसके बाद सामुदायिक भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की. ग्रामीणों की समस्याओं की ली जानकारी : मुख्यमंत्री के नेमरा आगमन की सूचना मिलने पर क्षेत्र के लोग भी पहुंचे. उन्होंने सीएम को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी : कार्यक्रम में आइजी, डीआइजी, रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, रामगढ़ के एसपी अजय कुमार, एसडीओ अनुराग तिवारी, एसडीओपी गौरव गोस्वामी, मुख्यालय डीएसपी चंदन वत्स, गोला सीओ सीताराम महतो, बीडीओ सुधा वर्मा, बरलंगा थाना प्रभारी अशोक कुमार, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, एसआइ अभिषेक प्रताप उपस्थित थे. झामुमो नेता विनोद किस्कू, मुखिया जीतलाल टुडू, कांग्रेस नेता बजरंग महतो, आलम अंसारी, कमलेश कुमार महतो, मनोज केाटवार, अनुज कुमार, सतीश मुर्मू, जटाधारी साहू, ऋषिकेश महतो, केशव टुडू, फकरुद्दीन अंसारी, सुनील करमाली, मनोहर सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola