रामगढ़ में धूमधाम से मना बाबा गणिनाथ जी का 59वां जयंती समारोह, हजारों स्वजातीय लोग जुटे
बाबा गणिनाथ जयंती समारोह में उपस्थित सांसद एवं समाज के लोग | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ में बाबा गणिनाथ जी की 59वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सांसद मनीष जायसवाल ने समाज में एकता, शिक्षा और सामाजिक विकास पर जोर दिया।
रामगढ़. मध्यदेशीय वैश्य समिति रामगढ़ के तत्वावधान में मद्धेशिया समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी का 59वां जयंती समारोह गणिनाथ धर्मशाला में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया. समारोह में कोयलांचल सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों स्वजातीय लोग शामिल हुए.
आपके शहर में
ध्वजारोहण के साथ समारोह की शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के प्रतीक अभ्युदय ध्वज के ध्वजारोहण से हुआ. समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद गुप्ता ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद गुप्ता, डोमन प्रसाद गुप्ता और वर्तमान अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई.
इसके बाद वैवाहिक परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कई युवक-युवतियों ने अपना परिचय प्रस्तुत किया. समिति अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने स्वागत भाषण में संस्था के इतिहास, कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी.
समाज की एकता और शिक्षा पर जोर
समारोह में चित्तरपुर के सोहन गुप्ता, रजरप्पा प्रोजेक्ट के रंजीत गुप्ता, घाटो के भोला गुप्ता, अरगड्डा के संजय गुप्ता, रेलीगढ़ा के राजा गुप्ता, मांडू के अशोक गुप्ता, रांची रोड के रवि गुप्ता और सरूबेड़ा के अजय गुप्ता सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे.
मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने समाज में एकता, भाईचारा, शिक्षा और सामाजिक विकास पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि संगठित होकर ही समाज प्रगति कर सकता है.
वरिष्ठ सदस्यों और महिला-युवा मंच को किया सम्मानित
समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों गणेश प्रसाद गुप्ता, डोमन गुप्ता, बजरंग गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुबोध गुप्ता और जितेंद्र प्रसाद सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया. महिला मंच की सुषमा गुप्ता, आराधना राज और बिनीता गुप्ता तथा युवा मंच के आशीष गुप्ता, रोहित कुमार, विक्रांत गुप्ता और अनुराग गुप्ता को भी सम्मान प्रदान किया गया.
कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने सांसद मनीष जायसवाल को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. समारोह का संचालन बिनीता गुप्ता ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे. अंत में सभी ने बाबा गणिनाथ जी के आदर्शों पर चलकर समाज की एकता और प्रगति को मजबूत करने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए