रेलवे लाइन पर सोये व्यक्ति पर से गुजरी मालगाड़ी, बाल-बाल बचा

रेलवे लाइन पर सोये व्यक्ति पर से गुजरी मालगाड़ी, बाल-बाल बचा
कुजू. कुजू रेलवे स्टेशन लाइन नंबर चार के संट सिग्नल और स्टार्टर सिग्नल के निकट रेलवे पटरी के बीच बैग रख कर सोये व्यक्ति के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गयी, लेकिन व्यक्ति को खरोंच तक नहीं आयी. मालगाड़ी चालक ने उक्त व्यक्ति को बीच पटरी पर पड़ा देख कुजू रेलवे स्टेशन प्रबंधन को इसकी सूचना दी. इसके बाद स्टेशन मास्टर बीके श्रीवास्तव ने रेलवे पुलिस बल के जवान अजीत कुमार और राजेश राम को सूचना दी. दोनों जवान ने रेलवे लाइन पर सोये गोमिया तुलबुल निवासी नरेश ठाकुर को उठाया. उस व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट नहीं आने पर राहत की सांस लेते हुए जवानों ने उसे उठा कर स्टेशन परिसर लाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




