अरुण कुमार दांगी बने अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के रामगढ़ जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

अरुण कुमार दांगी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा ने रामगढ़ जिले में संगठन का विस्तार करते हुए अरुण कुमार दांगी को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है. प्रदेश नेतृत्व ने उनकी मेहनत और सांगठनिक क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है.

विज्ञापन

गोला. अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा ने झारखंड में संगठन विस्तार करते हुए गोला प्रखंड के रोला बगीचा निवासी अरुण कुमार दांगी को रामगढ़ जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है. उनका मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार बबलू के निर्देश पर प्रदेश महासचिव सुनील प्रसाद कुशवाहा ने किया.

विज्ञापन

मनोनयन पत्र में अरुण कुमार दांगी (पिता सुखलाल महतो) को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है. प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि अरुण की मेहनत, ईमानदारी, त्याग, बेहतर जनसंपर्क, सांगठनिक क्षमता और समाज के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है. उम्मीद जतायी गयी कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं को एकजुट कर समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेंगे.

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण कुमार दांगी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे. उनका मुख्य उद्देश्य रामगढ़ जिले में संगठन को मजबूत करना और युवाओं को एकजुट करना है.

उनके मनोनयन पर उत्तम कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, ललन कुशवाहा, भूपेंद्र कुशवाहा, लखींद्र कुशवाहा, विक्की कुशवाहा, नीतीश कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, सूरज कुमार सहित अन्य लोगों ने बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola