वार्ड सदस्य के घर के पास गिरा 11 हजार वोल्ट का बिजली तार, बाल-बाल बचे लोग
घर के पास गिरा बिजली तार | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के कनकी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर एक घर के पास जा गिरा. गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है.
गिद्दी (रामगढ़): हजारीबाग जिले के कनकी गांव में गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब 11 हजार वोल्ट का ओवरहेड बिजली तार टूटकर वार्ड सदस्य ममता देवी के घर के पास जा गिरा. संयोग से घर में मौजूद बच्चे और अन्य लोग बाल-बाल बच गये. घटना के बाद गांव के लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया.
ये भी पढ़ें- 1 अक्तूबर से बंद होंगे झारखंड के 2.87 लाख राशन कार्ड, जानें किसका नाम हटेगा
जर्जर तारों से हादसे का बना रहता है खतरा
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली के जर्जर तारों के कारण आये दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों को बदलने और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है.
घरों के ऊपर से गुजर रहे बिजली तार हटाने की मांग
कनकी गांव के लोगों ने बताया कि बिजली के तार कई घरों से होकर गुजर रहे हैं. ग्रामीणों ने इन्हें हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक घरों से होकर गुजर रहे बिजली के तारों को नहीं हटाया जाता, तब तक बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम नहीं होने दिया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए