गोला में धीमी रफ्तार से चल रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, अधिकारियों ने किसान मित्रों को दिया तेजी लाने का निर्देश

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला प्रखंड में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की समीक्षा बैठक में कार्यों की धीमी रफ्तार पर अधिकारियों ने चिंता व्यक्त की. सभी किसान मित्रों और सर्वेयरों को समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

गोला. उपायुक्त रामगढ़ के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रखंड सभागार गोला में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड के सभी किसान मित्र और डीसीएस सर्वेयर शामिल हुए.

विज्ञापन

धीमी गति पर जतायी चिंता

समीक्षा के दौरान पाया गया कि गोला प्रखंड में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य अपेक्षाकृत धीमी गति से चल रहा है. इस पर अधिकारियों ने चिंता जतायी. उन्होंने सभी किसान मित्रों और सर्वेयरों को सर्वे कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

अधिकारियों ने कहा कि सर्वे का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें, ताकि किसानों से संबंधित आंकड़ों को समय पर डिजिटल रूप से दर्ज किया जा सके.

इच्छुक लोग कृषि विभाग से करें संपर्क

बैठक में बताया गया कि जो लोग डीसीएस सर्वे का कार्य करना चाहते हैं, वे प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं. वहीं, वर्तमान में सर्वे का कार्य कर रहे सभी किसान मित्र और सर्वेयरों को पहचान पत्र प्रदान किया गया.

ये रहे मौजूद

मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी, उप प्रमुख विजय ओझा, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक अजीत कुमार गुप्ता सहित किसान मित्र एवं सर्वेयर संदीप कुमार, ललन कुमार, तीर्थनाथ महतो, अखिलेश महतो, धीरेन महतो, मुनाफ अंसारी आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola