हेमतपुर-जांगी पथ निर्माण कार्य कराने की पहल की जायेगी
गोला : गोला प्रखंड के जांगी गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा आभार यात्रा का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी शामिल हुई. उन्होंने कहा कि मैं आपके समर्थन से विधायक बनी हूं. आप अपनी समस्याएं मुझे बताइए. मैं उसे दूर करने का प्रयास करुंगी. उन्होंने लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की […]
गोला : गोला प्रखंड के जांगी गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा आभार यात्रा का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी शामिल हुई. उन्होंने कहा कि मैं आपके समर्थन से विधायक बनी हूं. आप अपनी समस्याएं मुझे बताइए. मैं उसे दूर करने का प्रयास करुंगी. उन्होंने लोगों के विश्वास पर खरा उतरने की बात कही.
आपके शहर में
ग्रामीणों ने उन्हें हेमतपुर से जांगी तक जर्जर पथ की जानकारी दी. ग्रामीणों ने कहा कि गांव से गोला जाने के लिए यह मुख्य पथ है. प्रतिदिन हजारों लोग इस पथ से आवागमन करते है एवं किसान सब्जी लेकर गोला जाते है. लेकिन पथ जर्जर होने के कारण काफी परेशानी होती है. महिलाओं द्वारा वृद्धा, विधवा पेंशन, पीएम आवास सहित कई समस्याओं को रखा गया. इस पर विधायक ने प्राथमिकता के साथ पथ निर्माण कराने का आश्वासन दिया. इससे पूर्व विधायक का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया.
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राम विनय महतो, अमित महतो, मनीष चिंगारी, गौरी शंकर महतो, रामप्रसाद करमाली, अकबर अली, तस्लीम अंसारी, मानिक पटेल, मजहर अंसारी, शरीफ अंसारी, मौलाना सिद्दीकुल कादरी, नारायण भोगता, सुगा करमाली, विपत करमाली सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए