ePaper

वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Updated at : 14 Feb 2020 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

बरकाकाना : बरकाकाना ओपी अंतर्गत रामगढ़-पतरातू फोरलेन स्थित रेलवे कंट्रोल कार्यालय बरकाकाना के समीप गुरुवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर चल रहा अधेड़ व्यक्ति तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आ गया. घटना की सूचना पर बरकाकाना […]

विज्ञापन

बरकाकाना : बरकाकाना ओपी अंतर्गत रामगढ़-पतरातू फोरलेन स्थित रेलवे कंट्रोल कार्यालय बरकाकाना के समीप गुरुवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर चल रहा अधेड़ व्यक्ति तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आ गया.

घटना की सूचना पर बरकाकाना ओपी प्रभारी हर नारायण साह, एसआइ वीरेंद्र यादव, एसआइ अनिल हेम्ब्रम दल-बल के साथ पहुंचे. घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल नयानगर बरकाकाना ले जाया गया. जहां डॉ चंदन कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. ओपी प्रभारी ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान कडरू निवासी नारायण बेदिया उम्र लगभग 40 वर्ष पिता मिंजरा बेदिया के रूप में की गयी है. यह पिछले छह माह से लापता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola