पीएनबी मरार शाखा का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : नई सराय के एसआर पेट्रोल पंप के समीप तीन फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक का नए सिटी शाखा का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन झारखंड बिहार के अंचल प्रबंधक दिनेश कुमार पालीवाल व मंडल प्रमुख रांची संदीप कुमार पाणिग्रही ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर अंचल प्रबंधक श्री पालीवाल ने कहा कि पंजाब […]

विज्ञापन

रामगढ़ : नई सराय के एसआर पेट्रोल पंप के समीप तीन फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक का नए सिटी शाखा का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन झारखंड बिहार के अंचल प्रबंधक दिनेश कुमार पालीवाल व मंडल प्रमुख रांची संदीप कुमार पाणिग्रही ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर अंचल प्रबंधक श्री पालीवाल ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना 1895 में लाला लाजपत राय के द्वारा स्वदेशी बैंक के रूप में की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

आज यह 125 वर्ष का हो चुका है. पीएनबी विपरीत समय में भी ग्राहक के साथ खड़ा रहा है. यही कारण है कि पंजाब नेशनल बैंक भरोसे का प्रतीक बैंक कहा जाता है. उन्होंने कहा कि अप्रैल 2020 में इस बैंक में दो सरकारी बैंक ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय हो जाएगा. कहा कि बैंक का व्यवसाय 18 लाख करोड़ रुपया है.

जबकि इस बैंक में एक लाख से अधिक कर्मचारी और 11 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक हो जायेगा. मौके पर उन्होंने ग्राहकों को बैंक में खाता खुलवाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. इसके साथ ही भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी. मंडल प्रमुख श्री पाणीग्रही ने बताया कि मरार सिटी शाखा रांची का 67 वां व रामगढ़ जिले का सातवां शाखा है. जो ग्राहक सेवा को समर्पित है. कार्यक्रम का संचालन अजीत वर्मा ने किया.

मौके पर शाखा प्रबंधक रामगढ़ बंधन लकड़ा, डीडीएम उपेंद्र कुमार, मुख्य प्रबंधक रांची कालिंदी साहू, अजीत कुमार वर्मा, शिशिर रोहतगी, आरसेटी के सुनील अकड़ा, अभिनंदन कुमार सिंह, सुमन कुमार, सुरक्षा प्रभारी मंडल दीपक राम, पिनाकी रंजन दास, पूनम पांडे, मनीष कुमार, विवेक कुमार ठाकुर, दीपक कुमार, मृत्युंजय पांडे, आरती पांडे, बीपी सिंह, डीके राय, एसपी सिंह, सुनील प्रसाद, रवि रंजन, दीपक सलूजा सहित काफी संख्या में ग्राहक मौजूद थे. मौके पर नए ग्राहकों को पासबुक भी दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola