प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में लॉक

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्र के मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया. बूथ एप से जुड़े रहने के कारण रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के लिए प्रात: सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ. सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गयी. […]

विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्र के मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया. बूथ एप से जुड़े रहने के कारण रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के लिए प्रात: सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ. सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गयी. शाम पांच बजे के बाद भी कई बूथों पर मतदाताओं की कतार देखी गयी. मतदान को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया. रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मतदान को लेकर हर बूथ पर सुरक्षा के कड़े उपाय किये गये थे. हर बूथ पर सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये थे. कलस्टर मजिस्ट्रेट का दौरा भी बूथों पर लगातार हो रहा था. रामगढ़ शहर और इसके निकटवर्ती क्षेत्र में कही से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली. कहीं से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली.

कुछ बूथों पर मतदान प्रारंभ होने के समय इवीएम में खराबी आयी, लेकिन उस खराबी को तत्काल दूर कर अथवा इवीएम बदल कर मतदान शुरू कराया गया. मतदान के बाद रामगढ़ महाविद्यालय में बनाये गये स्ट्रांग रूम में मतदान कर्मियों के पहुंचने आैर इवीएम के जमा करने का सिलसिला शुरू हो गया. इवीएम जमा करने से पूर्व इसकी जांच की गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola