ट्रक ने व्यवसायी दंपती को धक्का मारा, पत्नी की मौत

Updated:
विज्ञापन

सुभाष चौक स्थित प्रिया स्वीट व प्रिया जेनरल स्टोर्स के मालिक हैं जसविंदर सिंह छाबड़ा रामगढ़ : शहर के झंडा चौक स्थित वन विभाग कार्यालय के समक्ष हुई दुर्घटना में महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना दिन 10.30 बजे की है. सुभाष चौक स्थित प्रिया स्वीट व प्रिया जेनरल स्टोर्स के मालिक […]

विज्ञापन

सुभाष चौक स्थित प्रिया स्वीट व प्रिया जेनरल स्टोर्स के मालिक हैं जसविंदर सिंह छाबड़ा

आपके शहर में

विज्ञापन
रामगढ़ : शहर के झंडा चौक स्थित वन विभाग कार्यालय के समक्ष हुई दुर्घटना में महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना दिन 10.30 बजे की है. सुभाष चौक स्थित प्रिया स्वीट व प्रिया जेनरल स्टोर्स के मालिक जसविंदर सिंह छाबड़ा अपनी पत्नी जसबीर कौर के साथ झंडा चौक रोड से गुजर रहे थे.
इसी बीच वन विभाग कार्यालय से पूर्व माल उतारने आये ट्रक (जेएच09एच-9267) के चालक ने ट्रक को स्टार्ट किया. स्टार्ट करते ही ट्रक ढुलकने लगा. चालक उस पर नियंत्रण नहीं कर सका. ट्रक पहले छावनी परिषद के एक ट्रैक्टर व पानी फल सिंघाड़ा बेचने वाले एक ठेला काे अपनी चपेट में ले लिया.
इसके बाद ट्रक की चपेट में सारागढ़ी गेट की ओर से चट्टी की ओर स्कूटी (जेएच01सीबी-5852) से जा रहे व्यवसायी दंपती को वन विभाग की चहारदीवारी के निकट अपनी चपेट में ले लिया. इस दाैरान व्यवसायी की पत्नी अगले चक्के के नीचे गिर गयी. इससे घटनास्थल पर ही उनकी माैत हो गयी. लोगों ने उठा कर दंपती को दि होप अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. व्यवसायी जसविंदर सिंह छाबड़ा का इलाज दि होप अस्पताल में हो रहा है. यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने उक्त ट्रक को जब्त कर लिया.
आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया. जसवीर कौर का अंतिम संस्कार 16 नवंबर को होगा. घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ के व्यवसायी व लोग रांची रोड स्थित दि होप अस्प्ताल में जमा हो गये थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola