बिहार से प्रतिमा विसर्जन के लिए रजरप्पा आया था युवक, नशे की हालत में चला गया नहाने…देखते ही देखते बह गया भैरवी नदी में

Updated:
विज्ञापन

युवक के साथ आये लोग भाग निकले रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर स्थित भैरवी नदी में देखते ही देखते एक युवक पानी में बह गया. युवक को बचाने की कोशिश की गयी, लेकिन नशे में होने के कारण वह किसी की बातों को नहीं सुना. समाचार लिखे जाने तक युवक को नदी से बाहर नहीं निकाला […]

विज्ञापन
युवक के साथ आये लोग भाग निकले
रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर स्थित भैरवी नदी में देखते ही देखते एक युवक पानी में बह गया. युवक को बचाने की कोशिश की गयी, लेकिन नशे में होने के कारण वह किसी की बातों को नहीं सुना. समाचार लिखे जाने तक युवक को नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका है. बताया जाता है कि गुरुवार को बिहार से कुछ लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए आये हुए थे.
इस बीच युवक (25) छिलका पुल के नीचे नहाने के लिए चला गया और नदी की धारा में चला गया. इस बीच, स्थानीय लोग उसे बार-बार बाहर आने के लिए आवाज देते रहे, लेकिन वह नहीं माना. कुछ देर बाद पुलिस का जवान बांस लेकर वहां तक पहुंचा और उसे बांस पकड़ने के लिए कहा. युवक ने बांस भी नहीं पकड़ा. युवक शर्ट खोल कर इधर-उधर फेंकने लगा. इस बीच, उसका पैर फिसल गया और वह नदी में बह गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक नशे में था.
इसके कारण वह कुछ भी नहीं सुन रहा था. युवक के डूबने के बाद उसके साथ आये लोग फरार हो गये. इस संदर्भ में रजरप्पा मंदिर ओपी प्रभारी सुरेंद्र मंडल ने बताया कि युवक भैरवी नदी में नहा रहा था. इस बीच वह पानी में बहने लगा. जवान आशीष कुमार सिंह सहित कई लोगों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह पानी में बह गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola