10 दिनों में मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन करेगा रैयत विस्थापित समिति

विज्ञापन

मांग पत्र सौंपने पहुंचे लोग. | Prabhat Khabar Network

रैयत विस्थापित समिति ने सीसीएल प्रबंधन को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा है. 10 दिनों में मांगें पूरी नहीं होने पर समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

उरीमारी. रैयत विस्थापित समिति ने बुधवार को बिरसा प्रबंधन को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा. समिति ने कहा है कि पिछले कई महीने से सीसीएल प्रबंधन को लगातार पत्र के माध्यम से मांगों से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन प्रबंधन ठोस कार्रवाई करने के बजाय टाल-मटोल करने का काम कर रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

समिति ने सीसीएल प्रबंधन के साथ पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया है. कहा है कि हमलोग अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उसका समाधान नहीं हो रहा है. समिति ने कहा कि यदि 10 दिनों के अंदर मांगों को नहीं माना गया, तो आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा.

मौके पर मंटू मरांडी, सुनील उरांव, संदीप प्रजापति, सुनील साव, विजय गंझू, संजय मुंडा, सिकंदर मुंडा, कृष्णा गंझू, सोनू मुंडा, फुलेश्वर गंझू, दुर्गा बेसरा, प्रकाश गंझू उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola