बच्चों व महिलाओं को पौष्टिक आहार दें

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : पूरे राज्य में चल रहे पोषण अभियान के तहत रामगढ़ जिले के उपायुक्त संदीप सिंह ने राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैथा में पोषण से संबंधित संगोष्ठी में भाग लिया. उन्होंने विद्यालय में उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों से पोषण के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों का शारीरिक विकास महज 18 वर्ष […]

विज्ञापन

रामगढ़ : पूरे राज्य में चल रहे पोषण अभियान के तहत रामगढ़ जिले के उपायुक्त संदीप सिंह ने राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैथा में पोषण से संबंधित संगोष्ठी में भाग लिया. उन्होंने विद्यालय में उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों से पोषण के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों का शारीरिक विकास महज 18 वर्ष की आयु तक हो पाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अगर इस बीच उन्हें पौष्टिक आहार न मिले तो वे कुपोषण के शिकार हो सकते हैं. अतः हमें बच्चों को पौष्टिक आहार जैसे फल, हरी सब्जी, मांस-मछली, दूध, अंडा का सेवन कराना चाहिए ताकि उनकी शारीरिक वृद्धि अच्छी हो. डीसी ने बताया कि हर व्यक्ति को दिन में तीन बार खाना चाहिए और हमेशा पौष्टिक भोजन ही करना चाहिए. उन्होंने वैसी महिलाएं जो गर्भवती हैं या जिनको नवजात शिशु है उन्हें सलाह देते हुए कहा की अक्सर ऐसी महिलाएं एनिमिया से पीड़ित होती है.

अतः उन्हें चाहिए कि वे चिकित्सक से सलाह लें तथा आयरन की गोली का निश्चित रूप से सेवन करें साथ ही पौष्टिक युक्त भोजन जैसे फल, हरी सब्जी, मांस-मछली, दूध, अंडा आदि का भी सेवन करे़ गर्भावस्था से बच्चों के जन्म तक टिकाकरण जरूर करायें तथा जन्म के बाद बच्चों को भी टिका दिलायें. डीसी ने बच्चों के शरीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल-कूद पर भी विशेष ध्यान देने की भी सलाह दी. उन्होंने कहा खेलकूद से बच्चों के शारीरिक वृद्धि के साथ-मानसिक वृद्धि भी होती है.

अतः बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए. अंत में उपायुक्तने बच्चों, आये हुए अभिभवकों एवं शिक्षकों के साथ पूरे देश को कुपोषण मुक्त करने की शपथ ली और पौधरोपण कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. साथ ही उपायुक्त ने विद्यालय के बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन किया तथा बच्चों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola