बीइइओ विमलकांत हुए सम्मानित
चितरपुर में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन चितरपुर : चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, मायल में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि समाजसेवी सुनीता चौधरी व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार थे. चितरपुर बीइइओ विमलकांत झा के गुमला स्थानांतरण होने पर विदाई दी गयी. […]
चितरपुर में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन
आपके शहर में
चितरपुर : चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, मायल में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि समाजसेवी सुनीता चौधरी व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार थे. चितरपुर बीइइओ विमलकांत झा के गुमला स्थानांतरण होने पर विदाई दी गयी.
मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट देकर उन्हें सम्मानित किया. मुख्य अतिथि श्रीमति चौधरी ने इनके कार्यकाल की प्रशंसा की. वक्ताओं ने कहा कि श्री झा ने शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बनायी थी. अध्यक्षता पूर्व डीडीओ उमेश राम दास ने की. संचालन सरफराज आलम ने किया. पूर्व बीइइओ श्री झा ने कहा कि छात्र एवं शिक्षकों के बीच मधुर संबंध होने चाहिए. नये बीइइओ सुरेश चौधरी का स्वागत किया गया.
मौके पर अमान उल्लाह, जगदीश पासवान, असद उल्लाह, असगर अली, आइडी सिंह, सुनील प्रसाद, मो शहनवाज, संजय, मोजिब आलम, सुशीला देवी, पंकज कुमार झा, बलराम महतो, सहदेव कुमार, ऋषिदेव, विमलेश महतो, नरेश दीवान, रामकुमार राम, राजो देवी, कामेश्वर महतो, सुनीता देवी, सिम्मी तरन्नुम माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए