सरस्वती विद्या मंदिर बना ओवरऑल चैंपियन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ : विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर रामगढ़ ओवरऑल चैंपियन रहा. 14 सितंबर को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुंदरिया में विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई. इसमें चार संकुलों से 27 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में शिशु, बाल, किशोर व […]
विज्ञापन
रामगढ़ : विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर रामगढ़ ओवरऑल चैंपियन रहा. 14 सितंबर को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुंदरिया में विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई. इसमें चार संकुलों से 27 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में शिशु, बाल, किशोर व तरुण वर्ग में विभक्त छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रतियोगिता के छह संस्कृति बोध, अंग्रेजी ,वैदिक गणित, विज्ञान व संगणक विषय थे. इसमें 400 बच्चों ने भाग लिया. अंकों के आधार पर रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर ओवर ऑल चैंपियन रहा. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के सम्मान में सोमवार का विद्यालय परिसर में समारोह का आयोजन किया गया. प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय के सचिव प्रदीप कुमार बेरलिया, प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार पाठक, प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल कुमार राय ने कहा कि इस सफलता को प्राप्त करने में विद्यालय के आचार्य का सराहनीय योगदान रहा है. माैके पर कन्हैया कुमार, दिनेश महतो, संगीता मिश्रा, विकास कुमार कुशवाहा, महेश्वर महतो, दयाशंकर तिवारी, अमित, भोलानाथ घोष, रीता तिवारी, अभिषेक अग्रवाल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन