भाकपा माले नेता की मौत, जताया शोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2019 1:02 AM
गिद्दी(हजारीबाग) : जोबला निवासी झारखंड जन संस्कृति मंच व भाकपा माले नेता महावीर हांसदा की मौत हो गयी. वह कई दिनों से बीमार थे. वर्ष 1985 के दौर में भाकपा माले के आंदोलनों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली थी. ग्रामीण व कोयलांचल क्षेत्रों में आदिवासी स्मिता व अधिकारों के सांस्कृतिक आंदोलन को […]
गिद्दी(हजारीबाग) : जोबला निवासी झारखंड जन संस्कृति मंच व भाकपा माले नेता महावीर हांसदा की मौत हो गयी. वह कई दिनों से बीमार थे. वर्ष 1985 के दौर में भाकपा माले के आंदोलनों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली थी. ग्रामीण व कोयलांचल क्षेत्रों में आदिवासी स्मिता व अधिकारों के सांस्कृतिक आंदोलन को खड़ा करने तथा झारखंड जनसंस्कृति मंच की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी.
वह क्षेत्र के संताल आदिवासी समाज के चर्चित नेता और संताल समाज को नयी दिशा देने के लिए मंच की संताली सांस्कृतिक संगठन अंजोम के प्रमुख संस्थापक सदस्यों में से एक थे. संताल समाज में भी वह सक्रिय रहे. उनके निधन पर झारखंड जन संस्कृति मंच के अनिल अंशुमन, शंभु बादल, कालेश्वर, जावेद इस्लाम, मानकी टुडू, मुनीस टुडू, जयवीर हांसदा, मनेंद्र हेंब्रम, महेश गोप, रामप्रवेश गोप, जन्मेजय तिवारी, धनंजय, कृष्णा, सुशांत, राजेश, चंद्रदेव ने शोक व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










