बाबा साहब की प्रतिमा की अंगुली तोड़ी, लोगों में आक्रोश

भुरकुंडा : असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर भुरकुंडा पेट्रोल पंप के निकट स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली तोड़ दी. इस बात से लोगों में आक्रोश है. आंबेडकर स्थल पर जुटे लोगों ने इसकी भर्त्सना करते हुए दोषियों को अविलंब कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की. पुलिस ने लोगों […]
भुरकुंडा : असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर भुरकुंडा पेट्रोल पंप के निकट स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली तोड़ दी. इस बात से लोगों में आक्रोश है. आंबेडकर स्थल पर जुटे लोगों ने इसकी भर्त्सना करते हुए दोषियों को अविलंब कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की.
पुलिस ने लोगों को समझाया और तत्काल कारीगरों को बुला कर बाबा साहेब की टूटी अंगुली के जगह नयी अंगुली का निर्माण कराया. लोगों ने कहा कि बाबा साहेब जैसे महापुरुष की प्रतिमा के साथ इस वर्ष दूसरी बार यह घटना घटी है. इसके पूर्व भी असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को क्षति पहुंचायी थी.
इस मामले पर अब ठोस कार्रवाई की जरूरत है. इधर, आंबेडकर विचार मंच ने इस मामले पर थाना प्रभारी आवेदन देते हुए आंबेडकर स्थल की चहारदीवारी निर्माण की मांग की. मौके पर मनोज राम, बालेश्वर राम, जगरनाथ पासवान, आजाद भुइयां, गोविंद भुइयां, अजय पासवान, राजेंद्र राम, बालदेव राम, विजय राम, रामजी राम, कन्हाई राम, राजन राम, कंचन राम, सूरज करमाली, अरविंद राम, करमवीर राम, प्रदीप राम, शक्ति करमाली, किशोर राम, प्रकाश राम, संजय राम, मिथिलेश राम, टिंकू भुइयां, कुलदीप राम, सोहन राम, जयंत तुरी, अजीत अंसारी, मनोज महतो, मनोज पाहन, संतोष मुंडा, पिंटू भुइयां मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




