भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा व बलभद्र पहुंचे मौसीबाड़ी

Updated:
विज्ञापन

मौसीबाड़ी में नौ दिन करेंगे विश्राम भगवान रामगढ़ : रामगढ़ नगर परिषद वार्ड 26 कैथा में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि की शाम भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा मौसीबाड़ी पहुंचे. जुलाई को रथयात्रा महोत्सव को लेकर मुख्य मंदिर में भगवान जगन्नाथ मंदिर का कपाट सुबह पांच बजे खोला गया. मुख्य पुजारी […]

विज्ञापन

मौसीबाड़ी में नौ दिन करेंगे विश्राम भगवान

आपके शहर में

विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ नगर परिषद वार्ड 26 कैथा में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि की शाम भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा मौसीबाड़ी पहुंचे. जुलाई को रथयात्रा महोत्सव को लेकर मुख्य मंदिर में भगवान जगन्नाथ मंदिर का कपाट सुबह पांच बजे खोला गया. मुख्य पुजारी डॉ बीएन चटर्जी ने पूजन किया. पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया.
शाम छह बजे भगवान के पूजन के बाद महाआरती हुई. इसके बाद शाम 6.25 बजे भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा को रथ पर सवार किया गया. रथ पर भगवान को सवार कराने के बाद श्रद्धालुओं ने रथ को खींच कर कैथा के मौसीबाड़ी पहुंचाया गया. यहां मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र की पूजन व आरती मुख्य पुजारी ने करायी. दोपहर में मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद सह पूर्व मंत्री झारखंड चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी ने जागरण का उद्घाटन किया.
विशिष्ट अतिथि रामगढ़ जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो मौजूद थे. मेला के आयोजन में देवधारी महतो, डॉ बीएन चटर्जी, राजेश कुमार महतो, आशुतोष चटर्जी, हरिहर पाठक, संदीप महतो, राजकुमार महतो, परितोष चटर्जी, संजय करमाली, रामप्रकाश महतो, गुड्डू, पटेल, माधव करमाली, अजय कुमार, केशरलाल महतो, देवलाल महतो, तरुण नायक, अमित दस, विकास का सराहनीय योगदान किया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola