बच्चों में सामाजिक जागरूकता को निखारने का प्रयास

रामगढ़ : सिख रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ में आयोजित समर कैंप का समापन किया गया. छह दिनों तक चले इस समर कैंप का उद्घाटन सेंटर के महिला परिवार कल्याण की अध्यक्ष अंजू रैना ने किया था. कैंप में छह से 17 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया. समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गर्मियों […]
रामगढ़ : सिख रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ में आयोजित समर कैंप का समापन किया गया. छह दिनों तक चले इस समर कैंप का उद्घाटन सेंटर के महिला परिवार कल्याण की अध्यक्ष अंजू रैना ने किया था. कैंप में छह से 17 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया. समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गर्मियों की छुट्टियां सही तरीके से बिताने के लिए प्रेरित करना था.
कैंप में बच्चों को अधिक से अधिक सह पाठ्यक्रम से संबंधित गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया. बच्चों को स्कूल के नियमित दिनचर्या से मुक्त कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का मौका प्रदान किया गया. कैंप में बच्चों को शारीरिक तंदुरुस्ती, सामाजिक जागरूकता और मूल शिष्टाचार के गुणों को निखारने का प्रयास किया गया. समर कैंप में बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए हस्तकला और नृत्य के कक्षाओं के संचालन के अतिरिक्त पेंट बॉल शूटिंग, जीवन जीने की कला, सिमूलेटर फायरिंग और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
समर कैंप के समापन संध्या पर बच्चों ने भांगड़ा सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन अपने अभिभावकों व अतिथियों के समक्ष किया. सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर राकेश रैना (विशिष्ट सेवा मेडल) ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की तथा उन्होंने बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




