रजरप्पा : तालाब में नहाने गयी युवती की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दुलमी : रामगढ़ जिला के चितरपुर प्रखंड स्थित रजरप्पा थाना क्षेत्र के पोटमदगा गांव में शुक्रवार को नहाने गयी एक युवती तालाब में डूब गयी. अख्तर अंसारी की 15 वर्षीय पुत्री अपनी सहेलियों के साथ नहाने के लिए तालाब गयी थी. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गयी. सहेलियों ने लोगों को मदद […]
विज्ञापन
दुलमी : रामगढ़ जिला के चितरपुर प्रखंड स्थित रजरप्पा थाना क्षेत्र के पोटमदगा गांव में शुक्रवार को नहाने गयी एक युवती तालाब में डूब गयी. अख्तर अंसारी की 15 वर्षीय पुत्री अपनी सहेलियों के साथ नहाने के लिए तालाब गयी थी. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
सहेलियों ने लोगों को मदद के लिए पुकारा. लड़कियों की चीख सुनकर कुछ लोग युवती को निकालने तालाब पहुंचे. लोगों ने लड़की को तालाब से निकाल तो लिया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. बताया जाता है कि युवती को तैरना नहीं आता था. परिजनों ने युवती के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन