मांडू प्रखंड में गहराया जल संकट, परेशानी

Updated at : 12 May 2019 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
मांडू प्रखंड में गहराया जल संकट, परेशानी

मांडू : मांडू व इसके आस-पास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी के कारण पेयजल की समस्या गंभीर हो गयी है. दिन प्रतिदिन गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है. इसके कारण गांवों में पेयजल की समस्या गहराती जा रही है. लोग अहले सुबह से ही पेयजल की जुगाड़ के लिए इधर उधर भटकने लगते हैं. […]

विज्ञापन

मांडू : मांडू व इसके आस-पास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी के कारण पेयजल की समस्या गंभीर हो गयी है. दिन प्रतिदिन गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है. इसके कारण गांवों में पेयजल की समस्या गहराती जा रही है. लोग अहले सुबह से ही पेयजल की जुगाड़ के लिए इधर उधर भटकने लगते हैं. भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र के कई कुआं, तालाब, नदी व चापानलों का जलस्रोत दिन प्रतिदिन काफी नीचे जा रहा है.

क्षेत्र के कई कुएं सूख गये हैं. अधिकतर चापानलों से काफी मशक्कत के बाद बमुश्किल दो चार बाल्टी ही पानी निकलता है. गर्मी के कारण क्षेत्र के लोग नदी के किनारे चुआं खोदकर व भार से पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाते हैं. क्षेत्र के हेसागढ़ा व पुंडी पंचायत में पानी की घोर किल्लत हो गयी है. क्षेत्र के लोग सूखे नदी के किनारे चुआं बनाकर काफी मशक्कत से पानी की जुगाड़ कर रहे हैं.
कई चापानल है बेकार : प्रखंड में पीएचइडी विभाग द्वारा प्रखंड के विभिन्न गांवों व टोला मुहल्ला में करीब 2400 चापानल लगाये गये है. उक्त आशय की जानकारी विभाग के कनीय अभियंता विमलेंदु प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि प्रखंड में 420 चापानल खराब पड़े हुए है. इसमें विशेष मरम्मत के अभाव में 60 सड़े पाइप खराब होने के कारण 310 व साधारण मरम्मत के अभाव में 50 चापानल बंद है. उन्होनें कहा कि खराब चापानल की सूचना पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola