103 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की जायेगी

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : समाहरणालय में जिले की निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश्वरी बी ने गुरुवार को चुनाव से संबंधित सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने प्रखंडवार मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की सुनिश्चितता और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर […]

विज्ञापन

रामगढ़ : समाहरणालय में जिले की निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश्वरी बी ने गुरुवार को चुनाव से संबंधित सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने प्रखंडवार मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की सुनिश्चितता और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर उपलब्धता की जानकारी ली. उन्होंने सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया. 103 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की जायेगी. अधिकारियों को सखी बूथों को आकर्षक बनाने को कहा.

उन्होंने पोस्टल बैलेट की जानकारी लेते हुए सभी कर्मियों का मतदान कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने पर जोर दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola