नशीली इंजेक्शन बेचने के तीन आरोपी को जेल

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को नशीले इंजेक्शन बेचने के तीन आरोपियों को जेल भेज दिया. तीनों गोलपार पुरनी मंडप के रहने वाले हैं. इन युवकों में प्रमोद सोनी उर्फ गजनी, विपिन सिंह व साजिद खान शामिल है. प्रमोद सोनी उर्फ गजनी को नशीला इंजेक्शन बेचने के आरोप में पूर्व में भी जेल भेजा […]

विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को नशीले इंजेक्शन बेचने के तीन आरोपियों को जेल भेज दिया. तीनों गोलपार पुरनी मंडप के रहने वाले हैं. इन युवकों में प्रमोद सोनी उर्फ गजनी, विपिन सिंह व साजिद खान शामिल है. प्रमोद सोनी उर्फ गजनी को नशीला इंजेक्शन बेचने के आरोप में पूर्व में भी जेल भेजा जा चुका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इन तीनों युवको को बुधवार देर रात हिरासत में लिया था. इनके पास से लगभग 250 नशीला इंजेक्शन व 350 इंजेक्शन के रैपर बरामद किये गये थे. पूछताछ में युवकों ने पुलिस को बताया कि एक फोन नंबर पर संपर्क करने पर मांग के अनुसार नशीला इंजेक्शन मुहैया करा दिया जाता था. रामगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola