टिस्कोकर्मी की पत्नी की संदेहास्पद मौत

घाटोटांड़ : स्थानीय 12 नंबर चौक के दो नंबर कुआं मुहल्ले में महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. मृतका टिस्कोकर्मी सत्यनारायण प्रसाद की पत्नी कंचन प्रसाद है. घटना के वक्त वह घर में अकेली थीं. पति पहली पाली ड्यूटी में गये थे. इसी बीच वे किसी कार्य से जब अपने घर आये, तो […]
घाटोटांड़ : स्थानीय 12 नंबर चौक के दो नंबर कुआं मुहल्ले में महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. मृतका टिस्कोकर्मी सत्यनारायण प्रसाद की पत्नी कंचन प्रसाद है. घटना के वक्त वह घर में अकेली थीं. पति पहली पाली ड्यूटी में गये थे.
इसी बीच वे किसी कार्य से जब अपने घर आये, तो अपनी पत्नी कंचन प्रसाद को पूजा रूम में अचेतावस्था में देखा. तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाये. यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. राकोमसं अध्यक्ष महेश प्रसाद, सचिव कैलाश गोप सहित यूनियन के पदाधिकारी अस्पताल पहुंच कर स्थिति की जानकारी लेते हुए परिवार को ढ़ाढस बंधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




