पीटीपीएस डैम को वर्ल्ड क्लास टूरिज्म सेंटर बनाया जा रहा है : राहुल शर्मा

Updated:
विज्ञापन

पतरातू : झारखंड पर्यटन विभाग के सचिव राहुल शर्मा, निदेशक संजीव कुमार बेसरा, जीएम राजीव रंजन, राज्य भवन निर्माण निगम के मुख्य अभियंता जलधर मंडल, डिप्टी डायरेक्टर पंकज शर्मा ने बुधवार को पीटीपीएस डैम के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को कई दिशा- निर्देश दिये गये. […]

विज्ञापन

पतरातू : झारखंड पर्यटन विभाग के सचिव राहुल शर्मा, निदेशक संजीव कुमार बेसरा, जीएम राजीव रंजन, राज्य भवन निर्माण निगम के मुख्य अभियंता जलधर मंडल, डिप्टी डायरेक्टर पंकज शर्मा ने बुधवार को पीटीपीएस डैम के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को कई दिशा- निर्देश दिये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद पीटीपीएस सर्किट हाउस में बैठक कर पहले फेज के सुंदरीकरण कार्य की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान पर्यटन सचिव राहुल शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि पीटीपीएस डैम को वर्ल्ड क्लास टूरिज्म सेंटर बनाया जा रहा है. दो फेज में सुंदरीकरण कार्य किया जायेगा. पहले फेज का कार्य अंतिम चरण में है. मई-जून माह में सैलानियों को वर्ल्ड क्लास टूरिज्म सेंटर समर्पित होगा.

उन्होंने बताया कि डैम में नौका विहार करनेवाले 20 नाविकों को रांची में एनआइएसडब्लू द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है. मोटर वोटिंग से डैम के पानी को कोई नुकसान नहीं होगा. सुंदरीकरण के तहत यहां दो गेस्ट हाउस बनेंगे. एक गेस्ट हाउस बन रहा है और दूसरा पीटीपीएस सर्किट हाउस को तोड़ कर नया बनाया जायेगा. मौके पर विभाग के सुनील कुमार, कन्हाई प्रसाद, राकेश शर्मा, एचएंडएमपी प्रोजेक्ट जेबी के डायरेक्टर मनीष कुमार, बादल उपस्थित थे.

बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार : पतरातू लेक रिसोर्ट के निर्माण कार्य पूरा होने पर आसपास के लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. लेक रिसोर्ट निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम रघुवर दास समेत डैम के दौरे पर पहुंचे मंत्री अमर कुमार बाउरी ने भी कहा था कि पर्यटन विकास का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola