रामगढ़: 87 रन का लक्ष्य 6.2 ओवर में हासिल, प्रदर्शनी क्रिकेट में रामगढ़ पुलिस 11 की शानदार जीत
क्रिकेट मैच में रामगढ़ पुलिस 11 की शानदार जीत
रामगढ़ छावनी में खेले गए मैत्री प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में रामगढ़ पुलिस प्लेइंग 11 ने छावनी परिषद रामगढ़ को 6 विकेट से हराया. पुलिस टीम ने 87 रनों के लक्ष्य को 6.2 ओवर में हासिल कर लिया.
रामगढ़: छावनी फुटबॉल मैदान में रविवार को छावनी परिषद रामगढ़ 11 और रामगढ़ पुलिस प्लेइंग 11 के बीच मैत्री प्रदर्शनी क्रिकेट मैच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में रामगढ़ पुलिस प्लेइंग 11 ने छावनी परिषद रामगढ़ को छह विकेट से हराकर जीत दर्ज की.
आपके शहर में
पहले बल्लेबाजी करते हुए छावनी परिषद रामगढ़ की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाये. टीम की ओर से अविनाश कुमार ने 10 गेंदों में 21 रन, कार्तिक ने 15 गेंदों में 18 रन और फहिम ने 16 गेंदों में 19 रन का योगदान दिया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामगढ़ पुलिस प्लेइंग 11 ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 6.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. टीम के कप्तान मेजर मंटू यादव ने 14 गेंदों में 31 रन, मुनाजिर पॉप्स ने 16 गेंदों में 38 रन और ओमप्रकाश शुक्ला ने चार गेंदों में 10 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया.
गेंदबाजी में रामगढ़ अधिशासी अधिकारी सह प्लेइंग इलेवन के कप्तान विवेक सिंह ने एक ओवर में दो विकेट हासिल किये. मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्साह के साथ मुकाबले में हिस्सा लिया. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान में रोमांच और उत्साह का माहौल बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए