पाकिस्तान को हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब देगी
रजरप्पा : रजरप्पा प्रोजेक्ट में रजरप्पा कोयलांचल के पत्रकारों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इसमें पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, महाप्रबंधक आलोक कुमार, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज महतो, पार्षद पवन कुमार शर्मा, डीएवी के प्राचार्य एच के झा शामिल हुए. इस दौरान दुर्गा मंदिर से लेकर […]
रजरप्पा : रजरप्पा प्रोजेक्ट में रजरप्पा कोयलांचल के पत्रकारों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इसमें पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, महाप्रबंधक आलोक कुमार, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज महतो, पार्षद पवन कुमार शर्मा, डीएवी के प्राचार्य एच के झा शामिल हुए. इस दौरान दुर्गा मंदिर से लेकर आंबेडकर पार्क तक कैंडल मार्च निकाला गया. तत्पश्चात सभा की गयी.
आपके शहर में
मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने कायरता की पहचान दी है. हमारे देश की सेना मुंहतोड़ जवाब देगी. हम भारतीय एक हैं. आतंकवाद का डट कर मुकाबला करेंगे. महाप्रबंधक ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब एक हैं. सीसीएल के सभी कर्मचारी शहीदों के परिजनों को एक-एक दिन का वेतन देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए