धीरज की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है या किसी के लिए बना हुआ था रोड़ा?

गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी के धीरज की हत्या किसने की है और क्यों की है, इसकी सच्चाई तलाशने के लिए गिद्दी पुलिस कई बिंदुओं पर जांच तेज कर दी है. कई लोगों से पूछताछ हुई है, लेकिन कोई सुराग हासिल नहीं हो रहा है. पुलिस के लिए धीरज हत्याकांड चुनौती बन गया है. परिजन इसका […]
गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी के धीरज की हत्या किसने की है और क्यों की है, इसकी सच्चाई तलाशने के लिए गिद्दी पुलिस कई बिंदुओं पर जांच तेज कर दी है. कई लोगों से पूछताछ हुई है, लेकिन कोई सुराग हासिल नहीं हो रहा है. पुलिस के लिए धीरज हत्याकांड चुनौती बन गया है. परिजन इसका उद्भेदन करने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहे हैं. परिजनों ने पुलिस को पांच दिन का समय दिया है. एक दिन बीत गया है. निर्धारित समय के अंदर पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पायेगी, तो इसके विरोध में यहां आंदोलन तेज हो सकता है.
पुलिस हत्यारे तक पहुंचने के लिए हर बिंदु पर संभावित प्रयास कर रही है. धीरज ने मैट्रिक तक पढ़ाई की थी. पिछले एक वर्ष से नेटवर्किंग कंपनी सेफ शॉप में काम कर रहा था. परिजनों का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. वह सिर्फ काम से नाता रखता था. घरेलू स्तर पर भी किसी से हमलोगों का कोई विवाद नहीं है. धीरज 15 जनवरी की शाम में गिद्दी से लापता हुआ था. कुछ लोगों ने शाम सात बजे के आस-पास दो युवकों के साथ उसे देखा था. वह दोनों युवक कौन थे. दोनों युवकों तक पहुंचने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




