राज्यस्तरीय डांस प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक संध्या की तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़. कैथा के फुटबॉल मैदान में 31 दिसंबर को होनेवाली राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक संध्या की तैयारी पूरी कर ली गयी है. तैयारी की स्थिति का जायजा लेने के लिए आजसू छात्र संघ हजारीबाग प्रभारी सह आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश कुमार महतो व आयोजन समिति सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारी […]

विज्ञापन
रामगढ़. कैथा के फुटबॉल मैदान में 31 दिसंबर को होनेवाली राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक संध्या की तैयारी पूरी कर ली गयी है. तैयारी की स्थिति का जायजा लेने के लिए आजसू छात्र संघ हजारीबाग प्रभारी सह आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश कुमार महतो व आयोजन समिति सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया.
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश कुमार महतो महतो ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से लगातार राज्यस्तरीय डांस प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कैथा में किया जा रहा है. आयोजन का मूल उद्देश्य स्थानीय कलाकारों व छात्रों की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय फलक पर स्थापित करना है.
डांस प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रोशनलाल चौधरी, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, मांडू विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तिवारी महतो, रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो व आजसू पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित होंगे. समारोह में झारखंड के मशहूर कलाकर कयूम रमानी,
मजबूल खान, मनोज देहाती, राजू जोनी, रीता, काजल शामिल होंगे. आयोजन स्थल निरिक्षण में संदीप महतो, राजकुमार महतो, मनोज कुमार, पारितोष चटर्जी, उमेश महतो, केशरलाल महतो, खेमलाल महतो, बालदेव कुमार, विकास, जितेंद्र, अर्जुन, जितेंद्र कुमार, विमल कुमार, अजय उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola