ePaper

खुले में शौच करने से फैलती है बीमारी , चैनगड़ा में 21 लाख से बना नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन

Updated at : 25 Dec 2018 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
खुले में शौच करने से फैलती है बीमारी , चैनगड़ा में 21 लाख से बना नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन

भुरकुंडा : रामगढ़ नगर परिषद के अंतर्गत चैनगड़ा में सोमवार को नगर विकास एवं आवास विभाग,झारखंड सरकार(शहरी परिवहन व्यवस्था व नागरिक सुविधा)मद से 21,62,979 रुपये की राशि से वार्ड नं 18 में सामुदायिक शौचालय का उदघाटन नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज महतो व वार्ड पार्षद अंजू देवी ने संयुक्त रूप से किया. परिषद अध्यक्ष […]

विज्ञापन
भुरकुंडा : रामगढ़ नगर परिषद के अंतर्गत चैनगड़ा में सोमवार को नगर विकास एवं आवास विभाग,झारखंड सरकार(शहरी परिवहन व्यवस्था व नागरिक सुविधा)मद से 21,62,979 रुपये की राशि से वार्ड नं 18 में सामुदायिक शौचालय का उदघाटन नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज महतो व वार्ड पार्षद अंजू देवी ने संयुक्त रूप से किया. परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया ने कहा कि गांव में शौचालय बनने से लोगों को शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.
इससे गांव में स्वच्छता बनी रहेगी. उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने उपस्थित लोगों से कहा कि वे खुले में शौच न जाकर शौचालय का उपयोग करें और देश को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं. शौचालय होने के कई लाभ हैं.
महिलाओं के मान-सम्मान और बुजुर्गों की सुविधा के लिए घरों में शौचालय होना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि खुले में शौच करने से बहुत तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. वहीं अगर शौचालय का उपयोग करते हैं तो हमलोग हमेशा स्वच्छ और स्वस्थ रह सकेंगे.
मौके पर वार्ड पार्षद प्रदीप शर्मा, गोविंद, राजेश महतो, ललीता देवी,राजू महतो जमादार, दुवारीका महतो,हरीरत्नम साहू, अखिलेश महतो, रविंद्र मुंडा.राजू महतो, सिदेश्वर महतो. नसरूदीन, जाकीर, गोविंद, जगमोहन बेदिया, गोर्वधन रजे, देवधारी महतो, सिराउदीन अंसारी, राजेंद्र महतो, संजय महतो, बंधन महतो, गुलाम, तालेश्वर महतो, डब्लू, खलील उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola