रामगढ़ : ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल जारी
Updated at : 20 Dec 2018 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : ग्रामीण डाकसेवक संघ रामगढ़ जिला इकाई के तत्वावधान में 10 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. हड़ताल से जिला के 65 शाखा डाकघर में होनेवाली डाक सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा है. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नसीम अख्तर ने की. संचालन जिला कोषाध्यक्ष किशोर राम ने […]
विज्ञापन
रामगढ़ : ग्रामीण डाकसेवक संघ रामगढ़ जिला इकाई के तत्वावधान में 10 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. हड़ताल से जिला के 65 शाखा डाकघर में होनेवाली डाक सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा है. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नसीम अख्तर ने की. संचालन जिला कोषाध्यक्ष किशोर राम ने किया.
संगठन के सचिव झारखंड सर्किल प्रमोद प्रसाद, शाखा सचिव सर्वेश कुमार मौजूद थे. मौके पर सचिव श्री कुमार ने कहा कि अगर भारत सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है, तो पूरे देश के ग्रामीण डाक सेवक आंदोलन करेंगे. इसकी जबावदेही भारत सरकार की होगी. संघ की मुख्य मांगें कमलेश चंद्रा कमेटी की सिफारिश को पूरी तरह लागू कराना है.
मौके पर बाबूलाल महतो, संजय कुमार, कुमार गौरव, के महतो, सुखदेव ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, गंदौरी प्रसाद, चंद्रपाल सिन्हा, खिरोधर महली, वृजनंदन कुमार, दिलीप कुमार महतो, नरेंद्र नायक, प्रवीण नायक, मंसूर आलम, अताउल्लाह, हसीब अंसारी, दिलीप मरांडी, विशेश्वर पासवान, विजय गोप, कारू महतो, अरविंद कुमार, चिंता देवी, सुरेश, चामु महतो, कारू महतो, अशेश्वर महतो, नरेश तिवारी, चंदन कुमार राय, प्रभु मुंडा, जीवन कुमार महतो, मुजीब आलम, बालेश्वर ठाकुर, महेश ठाकुर, हरिशंकर महतो, अमरदीप कुमार, मनीराम महतो मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




