बॉलीवुड अभिनेता किशु राहुल ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रजरप्पा : बॉलीवुड अभिनेता किशु राहुल सोमवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर मत्था टेका. साथ ही नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. पूजा-अर्चना के पश्चात उन्होंने रजरप्पा मंदिर परिसर के विभिन्न मंदिरों में जाकर मत्था टेका. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि रजरप्पा […]

विज्ञापन
रजरप्पा : बॉलीवुड अभिनेता किशु राहुल सोमवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर मत्था टेका. साथ ही नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. पूजा-अर्चना के पश्चात उन्होंने रजरप्पा मंदिर परिसर के विभिन्न मंदिरों में जाकर मत्था टेका.
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि रजरप्पा महोत्सव के बाद उन्हें काफी सौभाग्य से दूसरी बार रजरप्पा मंदिर पहुंचने का मौका मिला है. मां छिन्नमस्तिके की शक्ति अपरंपार है. पूरे देश के लोग सुख, शांति से रहें, इसके लिए मां छिन्नमस्तिके से कामना करने आया हूं.
उन्होंने कहा कि मेरी आने वाली फिल्म तकदीर, किक लगा दे इंडिया, शहनाई बजे ना बजे, निक्कमे शीघ्र प्रदर्शित होगी, जो लोगों को काफी पसंद आयेगी. उन्होंने कहा कि रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में शूटिंग की अपार संभावनाएं है. इस क्षेत्र का दृश्य भी काफी आकर्षक है. इनके साथ प्रियरंजन, रंजन कुमार सिंह रजरप्पा मंदिर पहुंचे थे. इनकी सुरक्षा व्यवस्था में डीसीसी संजय कुमार, गोला सीओ रितेश कुमार जायसवाल मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola