होटल संचालक घायल, रिम्स रेफर किया गया
Updated at : 30 Jul 2018 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

भुरकुंडा : भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा डी लेनिन चौक स्थित गणेश होटल के संचालक प्रकाश कुमार यादव व उनके स्टाफ अरविंद कुमार यादव को अपराधियों ने गोली मार दी. घटना रविवार रात लगभग आठ बजे की है. अपराधियों ने प्रकाश कुमार पर निशाना साध कर गोली चलायी. लेकिन यह गोली प्रकाश कुमार छू कर […]
विज्ञापन
भुरकुंडा : भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा डी लेनिन चौक स्थित गणेश होटल के संचालक प्रकाश कुमार यादव व उनके स्टाफ अरविंद कुमार यादव को अपराधियों ने गोली मार दी. घटना रविवार रात लगभग आठ बजे की है. अपराधियों ने प्रकाश कुमार पर निशाना साध कर गोली चलायी. लेकिन यह गोली प्रकाश कुमार छू कर निकली और उसके स्टाफ अरविंद के सीने में लगी. घटना को बाइक से पहुंचे दो नकाबपोश अपराधियों ने अंजाम दिया. गोली मारने के बाद दोनों बाइक से ही सौंदा बस्ती की ओर भाग निकले.
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. अरविंद (करवागढ़ा, चतरा निवासी) की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर डीएसपी वीरेंद्र चौधरी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची व छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने घटना स्थल से .350 का एक खोखा बरामद किया है. पुलिस ने सौंदा डी के योगेंद्र पांडेय व रवींद्र पांडेय को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है.
इधर, सरेशाम हुई इस वारदात से लोक सन्न रह गये. घटना के वक्त वहां आम दिनों की तरह चहल-पहल थी. घटना होते ही बाजार बंद हो गया. पुरानी रंजिश में हुई है घटना ! : होटल संचालक प्रकाश पर हुए इस हमले को पुरानी रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा है. प्रकाश पर पूर्व में भी जानलेवा हमला हो चुका है. दुकान के विवाद को लेकर 21.07.2017 को प्रकाश पर सौंदा डी के ही धर्मेंद्र पांडेय ने उस वक्त पत्थर से हमला कर दिया था, जब वह अपने होटल के बाहर सो रहा था.
इस हमले में प्रकाश के सिर व मुंह पर गंभीर चोट लगी थी. घटना के बाद धर्मेंद्र फरार हो गया था. पुलिस ने बाद में इस कांड में धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. लगभग पांच महीने जेल में रहने के बाद धर्मेंद्र बेल पर छूटा है. डीएसपी वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पुलिस इस मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच-पड़ताल कर रही है. मामले का उद्भेदन शीघ्र कर लिया जायेगा.
प्रकाश को मारने की मिली थी धमकी
बताया जाता है कि प्रकाश को जुलाई की शुरुआत में किसी ने जान से मारने की धमकी दी थी. इस सूचना पर पुलिस ने उसे कई दिनों तक अपने संरक्षण में भी रखा था. अब प्रकाश पर हुए हमले के बाद पुलिस ने धमकी देनेवाले शख्स को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस ने धर्मेंद्र पांडेय के यहां छापामारी भी की थी. लेकिन धर्मेंद्र फरार था.
पावर कट होते ही दबता है ट्रिगर
सेंट्रल सौंदा व सौंदा डी की दोनों घटनाओं में एक बात बिल्कुल कॉमन है. अपराधियों ने अपने मंसूबे को अंजाम देने के लिए जिस वक्त का चुनाव किया, वह इन इलाकों में लोड शेडिंग के तहत पावर कट का वक्त होता है. जैसे ही लोड शेडिंग के लिए पावर कट हुआ, अपराधियों ने ट्रिगर दबा दिया. सेंट्रल सौंदा में रात आठ बजे लोड शेडिंग के लिए पावर कटते ही अपराधियों ने प्रोजेक्ट मैनेजर मल्लिकाजुर्ना को गोली मार दी थी.
दो घटनाओं से कोयलांचल में बना भय का माहौल
भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र में अपराधियों द्वारा एक महीने में दूसरी बार गोली मारे जाने की वारदात को अंजाम दिये जाने से लोग सन्न हैं. अपराधियों ने 12 जुलाई की रात आठ बजे सेंट्रल सौंदा में बीजीआर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मल्लिकार्जुना को उनके घर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी थी. यह घटना लोगों के जेहन से अभी उतरा भी नहीं था कि अपराधियों ने सौंदा डी में दूसरी घटना को अंजाम दे डाला. कोयलांचल में ऐसी घटना से भय का माहौल कायम हो गया है.
राष्ट्रीय स्तर पर सहमति नहीं बनी तो नहीं मिलेगा धर्म कोड : डॉ रामेश्वर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




