कार व ट्रेकर में टक्कर, छह घायल

Updated at : 25 Jul 2018 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
कार व ट्रेकर में टक्कर, छह घायल

रामगढ़ : टायर मोड़ रामगढ़ के समीप हुंडई आई-20 व एक ट्रेकर की सीधी भिड़ंत मंगलवार दोपहर में हुई. इसमें पांच लोग घायल हो गये. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, हुंडई आई-20 कार (जेएच02एजी-7235) रामगढ़ से कांकेबार की ओर जा रही थी. विपरीत दिशा से यात्रियों को […]

विज्ञापन
रामगढ़ : टायर मोड़ रामगढ़ के समीप हुंडई आई-20 व एक ट्रेकर की सीधी भिड़ंत मंगलवार दोपहर में हुई. इसमें पांच लोग घायल हो गये. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, हुंडई आई-20 कार (जेएच02एजी-7235) रामगढ़ से कांकेबार की ओर जा रही थी. विपरीत दिशा से यात्रियों को लेकर ट्रेकर (बीआर14पी-1800) रामगढ़ की ओर आ रहा था. हुंडई कार हाइवा से पास ले रही थी.
इसी बीच सामने से ट्रेकर आ गया. इसके कारण दोनों में टक्कर हो गयी. ट्रेकर पर सवार इरबा निवासी इरफान अंसारी, बनखेता निवासी कजरी देवी, प्रेमसागर बेदिया, मनोज बेदिया, दोहाकातू निवासी शंभु महतो व हुंडई कार सवार रचित अग्रवाल घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल, रामगढ़ भेजा गया. घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद इरफान अंसारी को रिम्स रेफर किया गया. हुंडई कार सवार रचित अग्रवाल का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola