शीघ्र होगा जल समस्या का समाधान : धनंजय पुटूस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ : छत्तरमांडू में ग्रामीणों ने जन समस्याओं को ले कर बैठक हुई. मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया सेल के झारखंड प्रदेश संयोजक सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस उपस्थित हुए. ग्रामीणों ने क्षेत्र की जन समस्याओं से धनंजय कुमार पुटूस को अवगत कराया. ग्रामीणों ने छत्तरमांडू के भूमिहार […]
विज्ञापन
रामगढ़ : छत्तरमांडू में ग्रामीणों ने जन समस्याओं को ले कर बैठक हुई. मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया सेल के झारखंड प्रदेश संयोजक सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस उपस्थित हुए. ग्रामीणों ने क्षेत्र की जन समस्याओं से धनंजय कुमार पुटूस को अवगत कराया. ग्रामीणों ने छत्तरमांडू के भूमिहार टोला, नायक टोला, गिरी मोहल्ला, मुंडा टोला, कंकर टोला में पानी की समस्या से निजात दिलाने की बात रखी. ग्रामीणों के साथ धनंजय कुमार पुटूस ने नायक टोला में निर्मित जलमीनार का भी मुआयना किया.
आवेदन के माध्यम से उपायुक्त को भी इस समस्या से अवगत कराया गया. ग्रामीणों ने कहा कि यहां पर नायक टोला में जलमीनार बन कर तैयार है, परंतु अभी तक इसे चालू नहीं किया गया है. भूमिहार टोला, नायक टोला, गिरी मोहल्ला, मुंडा टोला, कंकर टोला के लगभग 400 लोग पानी की समस्या से परेशान हैं. उपायुक्त से मिल कर जल्द से जल्द जलमीनार चालू कराने की मांग की जायेगी. मौके पर ममता देवी, अरविंद सिंह, सुषमा देवी, अनिता देवी, सपना देवी, जयंती देवी, रंजीता देवी, अंजु देवी, सुषमा देवी, निशा देवी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन