रामगढ़ के हर घर में 20 जुलाई तक बिजली

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार ने बुधवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों आैर जिले में विद्युतीकरण के अलावा अन्य विद्युतीकरण कार्यों की एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ रामगढ़ परिसदन में बैठक की. बैठक के बाद श्री पुरवार ने बताया कि रामगढ़ जिले के हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए तेजी […]

विज्ञापन
रामगढ़ : विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार ने बुधवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों आैर जिले में विद्युतीकरण के अलावा अन्य विद्युतीकरण कार्यों की एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ रामगढ़ परिसदन में बैठक की. बैठक के बाद श्री पुरवार ने बताया कि रामगढ़ जिले के हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है.
जिले के 90 प्रतिशत से अधिक घरों तक बिजली पहुंचा दी गयी है. शेष घरों में बिजली पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है. 20 जुलाई तक रामगढ़ जिले के 100 प्रतिशत घरों तक बिजली पहुंचा दी जायेगी. इसके बाद रामगढ़ जिला राज्य का पहला जिला बन जायेगा, जहां हर घर में बिजली की व्यवस्था रहेगी. उन्होंने बताया कि जिले के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, अस्पताल के अलावा अन्य सरकारी भवनों में भी विद्युतीकरण कार्य किया जा रहा है.
रामगढ़ जिले में सुचारू व जीरो कट विद्युत आपूर्ति करने के लिए विभाग कार्य कर रहा है. इसमें पावर सब स्टेशन, पावर ग्रिड, नया बिजली तार खींचने के अलावा व एबी स्विच लगाने का भी कार्य किया जा रहा है. इससे पावर लिकेज में नियंत्रण पाया जा सकेगा. विद्युत आपूर्ति में भी सुधार होगी. सब स्टेशन व पावर ग्रिड के निर्माण इस वर्ष तक हो जाने के बाद रामगढ़ जिले में पावर कट नहीं के बराबर होगा. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी ट्रांसर्फामर पर उसकी क्षमता के अनुसार 40 प्रतिशत ही विद्युत भार देना है. बैठक में विद्युत विभाग के महाप्रबंधक, एसइ संजय कुमार, इइ मृणाल गौतम, एइ संघर्षी राजकिशोर यादव मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola