युवक की करंट लगने से मौत, गांव में शोक

Updated:
विज्ञापन

युवक की करंट लगने से मौत, गांव में शोक

विज्ञापन

सतबरवा. लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सेहरा गांव के मजदूर की मौत दिल्ली में बिजली के करंट लगने से हो गयी है. घटना की खबर मिलते ही परिजनों व आसपास के ग्रामीण शोकाकुल है. जानकारी के अनुसार सेहरा गांव के इंद्रदेव राम का पुत्र मुकेश राम व राकेश राम दिल्ली में मजदूरी करने के लिए गये थे. शुक्रवार को दो तल्ला बिल्डिंग पर प्लास्टर का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान राकेश राम को 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार चपेट में आ गया. बड़ा भाई मुकेश राम दौड़ बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मृत्यु घटनास्थल पर हो गयी. छोटा भाई राकेश तो बच गया. रविवार को मुकेश राम का शव घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ मार रोने लगे. वहीं ग्रामीण शोकाकुल है. परिजनों ने बताया कि मृतक मुकेश के दो बच्चे हैं. घटना पर दुख व्यक्त करते बोहिता पंचायत मुखिया कलावती देवी सामाजिक कार्यकर्ता लाल बिहारी प्रसाद, श्याम बिहारी प्रसाद ने बताया कि घटना काफी दुखद है. मुकेश का परिवार काफी गरीब है. सरकार व जिला प्रशासन को आर्थिक मदद की जरूरत है, ताकि परिजनों का भरण पोषण हो सके. विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, महेश यादव, धीरज कुमार,अनुज चंद्रवंशी,राजदेव राम समेत कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola