पर्यावरण व जल संरक्षण की दिशा में होगा काम : मेघा

Updated:
विज्ञापन

पर्यावरण व जल संरक्षण की दिशा में होगा काम : मेघा

विज्ञापन

मेदिनीनगर. कलाकार मेघा श्रीराम कुमार सिंह ने नगर निगम के मेयर पद के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. वह अपने पति श्रीराम डालटन व कुछ समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंची और निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष परचा दाखिल किया. उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं को वह 1990 में देख रही है. शहर के तीन तरफ नदियां है फिर भी यहां के लोग प्यासे है. गरमी के दिनों में जल संकट गंभीर समस्या बन जाती है. लेकिन इसके समाधान के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि सरकारी राशि से शहर को सजाने का काम व क्षेत्र के विकास का कार्य तो होगा ही. पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर बेहतर माहौल तैयार करना उनकी प्राथमिकता है. जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतने के बाद वह पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर अभियान चलायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola