तीज पर शिव-पार्वती की भक्ति में डूबा पलामू, मंदिरों में उमड़ीं सुहागिनें

Updated:
विज्ञापन

पूजा में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरितालिका तीज पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई विशेष पूजा-अर्चना।

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू में सोमवार को धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ हरितालिका तीज व्रत मनाया गया. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाये जाने वाले इस व्रत की शुरुआत रविवार को नहाय-खाय अनुष्ठान से हुई थी. सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तीज को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा. मंदिरों के अलावा कई घरों में भी पूजा का आयोजन किया गया. सुबह से ही महिलाएं पूजा स्थल पर पहुंचने लगीं. पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजा और तीज व्रत की कथा करायी.

फल-फूल और बेलपत्र अर्पित कर सुनी व्रत कथा

व्रती महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी को फल, फूल, बेलपत्र, अबीर-गुलाल, प्रसाद सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की. पूजा के बाद महिलाओं ने हरितालिका तीज व्रत की कथा सुनी. पुरोहितों ने व्रत की धार्मिक मान्यता और इससे जुड़े प्रसंगों की जानकारी दी. महिलाओं ने अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की.

सुदना देवी मंडप में पंडित मिथिलेश मिश्रा ने करायी पूजा

मेदिनीनगर के सुदना देवी मंडप में पंडित मिथिलेश मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा और कथा संपन्न करायी. तीज के गीतों और वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा स्थलों का वातावरण भक्तिमय बना रहा. मंगलवार को पूजा-अर्चना के बाद महिलाएं व्रत का पारण कर अन्न-जल ग्रहण करेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola