Palamu News: पलामू में धारदार हथियार से महिला की हत्या, परिजनों ने पति पर लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू के मेदिनीनगर में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है. उसके बेटे ने भी पिता पर केस दर्ज किया है.

विज्ञापन

Palamu News, चंद्रशेखर : मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला के टिलहा टोला की 50 वर्षीय सायरा बानो की धारदार हथियार से रविवार देर रात हत्या कर दी गयी. परिजनों का कहना है कि हत्या उसके पति साहबु अंसारी ने की है.

विज्ञापन

पति-पत्नी में काफी दिनों से चल रहा था विवाद

पति-पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा था. पति काफी दिनों से बाहर रह रहा था. कुछ दिनों पहले वह घर लौटा था. पति सहाबू ने पत्नी को चेहरा, गला और हाथ पर कई जगह वार किया है. इसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया था. इस घटना के बाद वह इतनी ज्यादा घायल हो गई कि सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर में एमएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक के पुत्र ने अपने पिता पर किया केस

इस मामले में मृतक के पुत्र फैयाज अंसारी ने अपने पिता सहाबू अंसारी सहित परिवार के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है. बताया जाता है कि सहाबू अंसारी बाहर से लौटने के बाद अपने चचेरे भाई के घर में ही रह रहा था. घटना के बाद आरोपी फरार है. घटना के कारण जमीन का विवाद बताया जाता है. परिजनों ने बताया कि सहाबू अंसारी अपने चचेरे भाई को मकान और जमीन लिखना चाहते थे. इसी का विरोध करने पर पत्नी सायरा बानो की हत्या कर दी.

Also Read: बोकारो : घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने चार बच्चों सहित कुएं में लगाई छलांग, तीन बच्चों की मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola