जनता से किये हर वादे को पूरा कर रहे हैं : डॉ मेहता

Updated:
विज्ञापन

चार करोड़ 75 लाख की लागत से 19 योजनाओं का शिलान्यास

विज्ञापन

चार करोड़ 75 लाख की लागत से 19 योजनाओं का शिलान्यास

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता ने शनिवार को पांकी विधानसभा क्षेत्र में कल्याण विभाग ने चार करोड़ 75 लाख की लागत से 19 विकास योजनाओं की आधारशिला रखी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्री मेहता ने कहा कि विधायक डॉ शशिभूषण मेहता हर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रहे है. विकास का लाभ हर लोगों को मिले. इसके लिए वह काम कर रहे है. पांकी विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में अव्वल होगा. अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए विधायक काम कर रहे है. जनता से किया गया वादा को पूरा किया जा रहा है. श्री मेहता ने गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की बात कही. जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिसमें पांकी प्रखंड के सुड़ी व कुसडी चमराहा टोला, लावाबार, बिहरा सिधवन टोला, होईयो, महुगांई, पोरसम, इरगु, गुरहा, चंदवार में सरनास्थल का सुंदरीकरण, सालमदिरी, लावाबार में हड़गड़ी स्थल का चहारदीवारी निर्माण, चंदवार में सरना स्थल का सुंदरीकरण, महुगांई में सरना स्थल का चहारदीवारी निर्माण, जांजो में सरहुल गंवहेल देव स्थल का चहारदीवारी निर्माण, भांग में जाहेर स्थल का चहारदीवारी निर्माण, मनातू प्रखंड के कैराडीह में सरना स्थल का चहारदीवारी निर्माण, तरहसी के बजलपुर उतरी टोला में हड़गड़ी स्थल का चहारदीवारी निर्माण सहित कई योजना शामिल है. मौके पर गोल्डन खान, सुनील कुशवाहा, गोपाल यादव, भोला उरांव, सकेंद्र उरांव, कन्हाई उरांव, सतेंद्र उरांव, महावीर उरांव, बिगन उरांव, होरिल यादव, नंदू राम, हीरा राम, अनिल राम, सुनील राम, देवन शर्मा, देवेंद्र मोची, चतुर्गुण मांझी सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola