पाटन में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा, गांव-गांव में स्थापित हुईं प्रतिमाएं; बाजारों में रही रौनक
भगवान विश्वकर्मा की पूजा पाटन के विभिन्न गांवों में श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई. बाजारों में रौनक छाई रही और लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की. उत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया.
पाटन से रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट
पाटन (पलामू). प्रखंड के विभिन्न गांवों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और धूमधाम के साथ की गई. पाटन, किशुनपुर, नावाजयपुर, लोइंगा, आरेदाना, मनिका, राजहरा सहित दर्जनों गांवों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. इसके अलावा प्रखंड के विभिन्न गांवों में लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की. लोगों ने सुख-समृद्धि और कारोबार में उन्नति की कामना की.
बाजारों में काफी चहल-पहल
विश्वकर्मा पूजा को लेकर गुरुवार को बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही. दुकानों पर भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर और चुनरी की जमकर बिक्री हुई. पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया. प्रखंड के कई स्थानों पर पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. स्थानीय लोगों ने कार्यक्रमों में भाग लेकर भक्ति गीत-संगीत का आनंद लिया. शुक्रवार को विभिन्न पूजा स्थलों पर हवन और आरती का आयोजन किया गया. इसके बाद विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए