हुसैनाबाद में श्रद्धा से मनी विश्वकर्मा पूजा, मशीनों-वाहनों की हुई पूजा; मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

गम्हरिया पूजा में शामिल लोग, नहर मोड़ विश्वकर्मा मंदिर में भजन प्रस्तुत करते कलाकर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हुसैनाबाद और आसपास के इलाकों में विश्वकर्मा पूजा धूम-धाम से मनाई गई. श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

हुसैनाबाद (पलामू).शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा गुरुवार को हुसैनाबाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई. शहर के कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई.

शहर के कई स्थानों पर पूजा अनुष्ठान का आयोजन

नहर मोड़ स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विधिवत पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ. आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्य सक्रिय रहे. मंदिर परिसर में लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

राहुल TVS में भी भव्य पूजा का आयोजन किया गया. पूजा के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया.

गम्हरिया में ड्राइवर एसोसिएशन की ओर से पूजा स्थल और नहर मोड़ स्थित विश्वकर्मा मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. आयोजन में सीपू राम, मिराज अंसारी, दिनेश कुमार पासवान, नरेश पासवान, अनुज, अनिल सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

इसके अलावा पीएचडी कार्यालय, रेलवे तकनीकी विभाग, बिजली कार्यालय, गैराज संचालकों, वाहन चालकों, वाहन मालिकों और आभूषण प्रतिष्ठानों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई. लोगों ने अपने कार्यस्थल, मशीनों और वाहनों की पूजा कर उन्नति और खुशहाली की कामना की.

मिष्ठान्न दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

विश्वकर्मा पूजा को लेकर मिष्ठान्न की बिक्री भी तेज रही. शहर के विभिन्न हिस्सों में दर्जनों मिष्ठान्न दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पूजा को लेकर बाजार में भी उत्साह का माहौल रहा.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

नहर मोड़ स्थित विश्वकर्मा मंदिर में गायक रामजवित पासवान की टीम ने भक्ति गायन प्रस्तुत किया. वहीं गम्हरिया में ड्राइवर एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय गायक वीरेंद्र कुमार की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. लोगों ने भक्ति गीत-संगीत का आनंद लिया और कार्यक्रम में देर तक मौजूद रहे.

फोटो-गम्हरिया पूजा में शामिल लोग, नहर मोड़ विश्वकर्मा मंदिर में भजन प्रस्तुत करते कलाकर | Prabhat Khabar Network
फोटो-गम्हरिया पूजा में शामिल लोग, नहर मोड़ विश्वकर्मा मंदिर में भजन प्रस्तुत करते कलाकर | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola