पलामू के काचन में खुखड़ी चुनते समय ब्लास्ट, ग्रामीण का दायां हाथ उड़ा
Author शेखर सुमन
Updated:
विज्ञापन
पलामू के काचन में खुखड़ी चुनते समय ब्लास्ट, ग्रामीण का दायां हाथ उड़ा ( AI Generated)
पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन गांव में खुखड़ी चुनने गए शनिचर राम एक अचानक हुए ब्लास्ट की चपेट में आ गए. इस घटना में उनका दाहिना हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.
विज्ञापन
रामगढ़ (पलामू): पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन गांव में खुखड़ी चुनने के दौरान हुए ब्लास्ट में शनिचर राम गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना में उनका दायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया. बताया गया कि शनिचर राम खुखड़ी चुन रहे थे. इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से उनका दायां हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच लेकर पहुंचे. अस्पताल में शनिचर राम का इलाज चल रहा है. घटना के बाद गांव में भी चर्चा का माहौल है.
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन