नावा बाजार: ग्रामीण चिकित्सक डॉ किशोर प्रजापति का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन

डॉ किशोर प्रजापति (फाइल फोटो) | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नावा बाजार के कंडा में 45 वर्षीय ग्रामीण चिकित्सक डॉ किशोर प्रजापति का हार्ट अटैक से निधन। अंतिम संस्कार में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, क्षेत्र में शोक की लहर।

विज्ञापन

नावा बाजार(पलामू) : कंडा निवासी 45 वर्षीय ग्रामीण चिकित्सक डॉ किशोर प्रजापति की सोमवार रात करीब 10 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गयी. बताया गया कि सोमवार शाम करीब सात बजे वह रोज की तरह अपने घर पहुंचे थे. रात करीब नौ बजे उन्हें दो बार उल्टी हुई. इसके कुछ देर बाद उनकी नाक से खून निकलने लगा.

विज्ञापन

पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें मेदिनीनगर स्थित राहुल अग्रवाल के अस्पताल में भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मंगलवार सुबह क्षेत्र में तेजी से फैल गयी. इसके बाद डॉ किशोर प्रजापति के आवास पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे. सैकड़ों महिला-पुरुषों की भीड़ जुट गयी. घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद में कमीशन के लिए मरीजों की जान से खिलवाड़, धड़ल्ले से चल रहा अवैध पैथोलॉजी लैब का खेल

बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल

परिजनों को सांत्वना देने के लिए डॉ निराला प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि अनुज राम, राम प्रसाद बौद्ध, खुबसूरत रेडिमेड मॉल के मालिक विजय प्रजापति, कंडा बाजार समिति अध्यक्ष निरंजन राम, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुनील मेहता समेत कई लोग पहुंचे. दाह-संस्कार में राकेश प्रजापति, प्रमोद भारती, सुनील प्रजापति, रामप्रवेश पासवान, दिनानाथ विश्वकर्मा, ग्रीस प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, रामप्रवेश सिंह, गोपाल पासवान, चंद्रकांत प्रजापति समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola