मेदिनीनगर: जोगियाही पुल के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर के जोगियाही पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, पहचान की कोशिश जारी है.

विज्ञापन

शिवेंदु कुमार की रिपोर्ट मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के जोगियाही पुल के पास रेलवे ट्रैक से सोमवार की रात एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बतायी जा रही है. देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी. जानकारी के अनुसार, पलामू एक्सप्रेस के चालक ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन को रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी. इसके बाद आरपीएफ को मामले की जानकारी दी गयी. आशंका जतायी जा रही है कि पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है.

विज्ञापन

करीब 11:30 बजे मिली पुलिस को सूचना

आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक रणविजय शर्मा ने बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि पोल संख्या 283/11-13 के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है. सूचना मिलने के बाद आरपीएफ की टीम रात में ही घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर युवक का सिर और धड़ अलग-अलग मिला. इसके बाद आरपीएफ ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी. सदर थाना पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमएमसीएच भेज दिया.

ये भी पढ़ें: पलामू: ऑपरेशन सफाया में पुलिस को सफलता, कट्टा और चोरी की बाइक के साथ 2 नाबालिग पकड़े

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का

सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola