पलामू के किशुनपुर पंचायत की मुखिया ने पेश की मिसाल: सरकारी फंड नहीं तो क्या, अपने पैसों से बनवा रहीं सड़क

Updated:
विज्ञापन

सड़क मरम्मत कार्य का जायजा लेती मुखिया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू के किशुनपुर पंचायत में मुखिया सुमन गुप्ता ने अपनी जेब से पैसे खर्च कर जर्जर सड़क की मरम्मत कराई, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत।

विज्ञापन

पाटन (पलामू) :  जिले के पाटन प्रखंड की किशुनपुर पंचायत में बदहाल सड़क की समस्या से ग्रामीणों को अब राहत मिलने लगी है. पंचायत की मुखिया सुमन गुप्ता की पहल पर अंकराहा स्थित विष्णु मंदिर से उरांव टोला तक जाने वाली करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबी सड़क की मरम्मत निजी खर्च से करायी जा रही है. सड़क पर मोरम भरने का काम शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है.

विज्ञापन

लंबे समय से जर्जर थी सड़क

बताया जाता है कि विष्णु मंदिर से उरांव टोला तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर थी. जगह-जगह बड़े गड्ढे बन जाने के कारण वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती थी. इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम के लिए आने-जाने में काफी परेशानी होती थी.

शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचीं मुखिया

ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति की शिकायत मुखिया सुमन गुप्ता से की. शिकायत मिलने के बाद मुखिया ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सड़क का जायजा लिया. ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उन्होंने तत्काल अपने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत कराने का निर्णय लिया. इसके बाद सड़क पर मोरम भरने का काम शुरू कराया गया. इससे फिलहाल ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है.

पंचायत से बड़ी राशि खर्च करने की सीमा

मुखिया सुमन गुप्ता ने कहा कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है और इसका स्थायी निर्माण जरूरी है. लेकिन सरकारी प्रावधानों के कारण पंचायत प्रतिनिधियों के लिए विकास कार्यों पर खर्च की सीमा तय है. पंचायत स्तर से बड़ी राशि खर्च नहीं की जा सकती. कई कार्यों को लेकर भी नियमों के तहत सीमाएं निर्धारित हैं. उन्होंने कहा कि तत्काल ग्रामीणों को राहत देने के लिए निजी खर्च से सड़क पर मोरम भरवाने का निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ें: पलामू: ऑपरेशन सफाया में पुलिस को सफलता, कट्टा और चोरी की बाइक के साथ 2 नाबालिग पकड़े

मंत्री व सांसद से मिलकर करेंगी सड़क निर्माण कराने का आग्रह

फिलहाल सड़क को आवागमन के लायक बनाने का प्रयास किया जा रहा है. मुखिया ने बताया कि इसके बाद राज्य के वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पलामू सांसद विष्णु दयाल राम से मिलकर सड़क की स्थायी मरम्मत और निर्माण कराने का आग्रह किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: झारखंड में बालू माफिया का नया खेल, बिहार के फर्जी चालान से तस्करी, पलामू DMO के पत्र से खुलासा

ग्रामीणों ने जताया आभार

सड़क की मरम्मत शुरू होने से ग्रामीणों में राहत है. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की बदहाली के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. मुखिया की पहल से फिलहाल आवागमन में सुधार की उम्मीद जगी है. ग्रामीणों ने निजी स्तर पर सड़क की मरम्मत शुरू कराने के लिए मुखिया सुमन गुप्ता के प्रति आभार जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola