हैदरनगर में भारत गैस एजेंसी के कार्यालय से 2.59 लाख नकद समेत गहने चोरी
भारत गैस एजेंसी कार्यालय में घटना को अंजाम दिया | Prabhat Khabar Network
पलामू के हैदरनगर स्थित भारत गैस एजेंसी में चोरों ने धावा बोलकर ढाई लाख रुपये नकद और कीमती गहनों पर हाथ साफ किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हैदरनगर, पलामू : हैदरनगर के भाई बिगहा स्थित भारत गैस एजेंसी के कार्यालय में रविवार की रात चोरी हो गयी. चोर कार्यालय के प्रथम तल पर स्थित कमरे में बिजली मीटर और सीसीटीवी कैमरा तोड़कर घुसे. इसके बाद एजेंसी की मैनेजर नेहा कुमारी के दराज को तोड़कर उसमें रखे तीन दिनों की बिक्री के 2.59 लाख रुपये नकद समेत उनके सोने का लॉकेट, चांदी की पायल और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गये.
कार्यालय का अन्य सामान सुरक्षित है. घटना की जानकारी मिलने पर एजेंसी की ओर से हैदरनगर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.
मैनेजर नेहा कुमारी ने बताया कि कार्यालय का अन्य सामान सुरक्षित है. चोरों ने सिर्फ उनका दराज तोड़कर उसमें रखा कैश और आभूषण चोरी किये हैं. उन्होंने बताया कि जिस मकान में एजेंसी का कार्यालय है, वहां रहने वाले लोग रविवार को मौजूद नहीं थे. सन्नाटा देखकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए