पलामू में दिनदहाड़े घर से 30 लाख के जेवर और 75 हजार नकद चोरी, सीसीटीवी में दिखे चार संदिग्ध

Updated:
विज्ञापन

आलमीरा में बिखरा हुआ सामान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर के रेड़मा में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने 30 लाख के गहने और 75 हजार रुपये उड़ाए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

मेदिनीनगर, पलामू : शहर थाना क्षेत्र के पांकी रोड रेड़मा स्थित श्रीराम पथ में दिनदहाड़े रविंद्र यादव के घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गयी. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य एसआइआर के काम से श्रम नियोजन कार्यालय गये थे. भुक्तभोगी की पत्नी उतिमा कुमारी ने शहर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

उतिमा कुमारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे घर से निकले थे. काम पूरा करने के बाद रविंद्र की पत्नी, पुत्र और भाई करीब डेढ़ बजे घर लौटे. घर पहुंचने पर देखा कि ग्रिल में ताला नहीं था. अंदर जाने पर गोदरेज और बक्सा खुला मिला. बिस्तर पर जेवरों के खाली डिब्बे पड़े थे.

सोने-चांदी के जेवर समेत 75 हजार रुपये ले गये

जांच करने पर सोने के दो मांगटीका, दो मंगलसूत्र, दो नथिया, एक ढोलना चौकी, चार जोड़ी कान की बाली, सोने की तीन बजरंगबली की प्रतिमा, दो चेन, तीन अंगूठी, दो हार और एक पंजा गायब मिला.

इसके अलावा चांदी की 12 जोड़ी बिछिया, एक चांदी की चेन, चार पायल और 75 हजार रुपये नकद भी चोरी हो गये. रविंद्र यादव ने बताया कि चोरी हुए जेवर परिवार की तीन महिलाओं के थे. उन्होंने जेवरों की कीमत करीब 30 लाख रुपये बतायी है. घटना के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हैं.

सीसीटीवी में बाइक से पहुंचे दो, दो पैदल

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. फुटेज में एक पल्सर बाइक से दो लोगों के आने और दो अन्य लोगों के पैदल पहुंचने की जानकारी मिली है. इससे चोरी में चार लोगों के शामिल होने की आशंका जतायी जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में पल्सर बाइक का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है.

पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध कुमार को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola